खबरे |

खबरे |

बिहार जा रही बस को ट्रक ने मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, 28 घायल
Published : May 26, 2023, 12:19 pm IST
Updated : May 26, 2023, 12:19 pm IST
SHARE ARTICLE
Truck collides with bus going to Bihar, one person killed, 28 injured
Truck collides with bus going to Bihar, one person killed, 28 injured

हादसे में मारे गए व्यक्ति की पहचान बिहार के भोजपुर निवासी आशीष के तौर पर की गई है।

नोएडा (उप्र) : उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना कासना क्षेत्र में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर तड़के पंजाब से बिहार जा रही एक डबल डेकर बस को तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने शुक्रवार को टक्कर मार दी जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 28 लोग घायल हो गए।

कासना थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि हादसे में घायल हुए 28 लोगों को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, इनमें से 11 की हालत नाजुक है। कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

उन्होंने बताया कि बस में सवार लोग पंजाब से बिहार और नेपाल जा रहे थे। बस में नेपाल के भी नागरिक सवार थे। शुक्ला ने बताया कि हादसे में मारे गए व्यक्ति की पहचान बिहार के भोजपुर निवासी आशीष के तौर पर की गई है।

कासना थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि हादसे के बाद बहुत देर तक उक्त स्थान पर यातायात बाधित रहा। उन्होंने बताया कि कुछ पीड़ितों को उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की गई तथा दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को क्रेन की सहायता से हटवा कर यातायात बहाल किया गया।.

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM