खबरे |

खबरे |

उप्र : कार और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर, दो लोगों की मौत
Published : May 27, 2023, 11:21 am IST
Updated : May 27, 2023, 11:21 am IST
SHARE ARTICLE
UP: A fierce collision between a car and a motorcycle, two people died
UP: A fierce collision between a car and a motorcycle, two people died

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान राज बहादुर यादव (58) और राम बहल यादव (55) के रूप में हुई है।

प्रतापगढ़ (उप्र): प्रतापगढ़ जिले में लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर एक गांव के पास तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक (क्षेत्राधिकारी पट्टी) दिलीप सिंह ने बताया कि थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर पूरा गांव के निकट शुक्रवार शाम तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने एक मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके कारण मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।उन्होंने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।.

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान राज बहादुर यादव (58) और राम बहल यादव (55) के रूप में हुई है। राज बहादुर एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक था। उसने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार चालक अपने वाहन को दुर्घटनास्थल पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। कार को जब्त कर लिया गया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM

सोनू सूद के लिए फैंस का प्यार देखिए! एक्टर के जन्मदिन पर बनाई खास पेंटिंग

11 Aug 2023 6:56 PM