खबरे |

खबरे |

अडाणी समूह के शेयरों में तेजी जारी, अडाणी एंटरप्राइजेज करीब 19 प्रतिशत उछला
Published : May 22, 2023, 6:40 pm IST
Updated : May 22, 2023, 6:40 pm IST
SHARE ARTICLE
dani Group shares continue to rise
dani Group shares continue to rise

समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर बीएसई में सबसे ज्यादा 18.84 प्रतिशत चढ़ा।

New Delhi: उच्चतम न्यायालय की विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट आने के बाद अडाणी समूह की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में तेजी सोमवार को भी जारी रही। इसमें अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर सबसे ज्यादा करीब 19 प्रतिशत चढ़ गया।

समिति ने कहा है कि अडाणी समूह के शेयरों के भाव में हेराफेरी का कोई सबूत नहीं मिला है। इसके साथ ही अडाणी समूह की कंपनियों में विदेशी कंपनियों के निवेश में हुए कथित उल्लंघन की अलग से हुई सेबी की जांच में ‘कुछ नहीं मिला’ है।.

समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर बीएसई में सबसे ज्यादा 18.84 प्रतिशत चढ़ा।

अडाणी विल्मर का शेयर 10 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 6.03 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट 5.01 प्रतिशत, अडाणी पावर पांच प्रतिशत, अडाणी ट्रांसमिशन पांच प्रतिशत, अडाणी ग्रीन एनर्जी पांच प्रतिशत और अडाणी टोटल गैस पांच प्रतिशत चढ़े। वहीं, एनडीटीवी 4.98 प्रतिशत तथा एसीसी 4.93 प्रतिशत मजबूत हुए।

इस तेजी से अडाणी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन 10,16,212.15 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। अडाणी समूह की सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर शुक्रवार को भी बढ़त में रहे थे।

दो दिनों में समूह की कंपनियों का बाजार मूल्यांकन 1,14,641.79 करोड़ रुपये उछला है।

शेयर बाजार में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 234 अंक यानी 0.38 प्रतिशत चढ़कर 61,963.68 पर बंद हुआ।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM

सोनू सूद के लिए फैंस का प्यार देखिए! एक्टर के जन्मदिन पर बनाई खास पेंटिंग

11 Aug 2023 6:56 PM