खबरे |

खबरे |

भारत में कोरोना वायरस के XBB 1.5 वेरिएंट के मामले बढे, कुल संख्या...
Published : Jan 6, 2023, 10:51 am IST
Updated : Jan 6, 2023, 10:51 am IST
SHARE ARTICLE
Cases of XBB 1.5 variant of corona virus increased in India, total number...
Cases of XBB 1.5 variant of corona virus increased in India, total number...

आंकड़ों के मुताबिक सात मामलों में से तीन गुजरात में और एक-एक कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ तथा राजस्थान में पाए गए। कोरोना वायरस का XBB 1.5 स्वरूप...

New Delhi : भारत में कोरोना वायरस के एक्सबीबी.1.5 स्वरूप के मामलों की संख्या बढ़कर सात हो गयी है। भारतीय सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इन्साकॉग) के आंकड़ों में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गयी।

अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में वृद्धि के लिए इसी स्वरूप को जिम्मेदार माना जा रहा है।

आंकड़ों के मुताबिक सात मामलों में से तीन गुजरात में और एक-एक कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ तथा राजस्थान में पाए गए। कोरोना वायरस का एक्सबीबी.1.5 स्वरूप ओमीक्रोन एक्सबीबी स्वरूप का ही एक उपस्वरूप है, जो ओमीक्रोन बीए.2.10.1 और बीए.2.75 उपस्वरूप का पुनः संयोजक है।

अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित 44 प्रतिशत मरीजों में एक्सबीबी और एक्सबीबी.1.5 स्वरूप ही पाया गया है।

इन्साकॉग के अनुसार ओमीक्रोन के बीएफ.7 उपस्वरूप के भी सात मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें से पश्चिम बंगाल में चार, गुजरात में दो और ओडिशा में एक मामला सामने आया है।. चीन में कोविड-19 महामारी की मौजूदा भयावह लहर के लिए कोरोना वायरस के इसी स्वरूप को जिम्मेदार माना जा रहा है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Who Is Hirabai Ben Ibrahimbhai Lobi: PM Modi के सामने आंचल फैलाकर Emotional हो गईं Padamshree विजेता

28 Mar 2023 7:16 PM

Producer Guneet Monga- ‘The Elephant Whisperers’ Returns to India after winning Oscar

28 Mar 2023 7:15 PM

Pratibha Thapliya 2 Child Bodybuilder Mom: Champion bodybuilder in 16 months despite illness

14 Mar 2023 7:15 PM

खर्चा कम मुनाफा डबल! इस Kisaan ने Madhumakhi Palan से कमाई में की बल्ले-बल्ले | Honey Bee Farming

14 Mar 2023 7:14 PM

Who is Satish Kaushik? Full Biography of Satish Kaushik -Satish Kaushik Latest Bollywood News Update

14 Mar 2023 7:13 PM

कभी सड़कों पर गुजारी रात | आज करोडों में खेलते हैं | BB 16 Winner MC Stan

01 Mar 2023 7:21 PM