खबरे |

खबरे |

एक इनामी नक्सली समेत दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Published : Jun 1, 2023, 3:49 pm IST
Updated : Jun 1, 2023, 3:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Two naxalites including a prize Naxalite surrendered
Two naxalites including a prize Naxalite surrendered

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली राजा के सर पर एक लाख रुपए का इनाम है।

सुकमा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में एक लाख रुपए के एक इनामी नक्सली समेत दो नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सुकमा जिले के पुलिस ​अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों के सामने सीएनएम कमांडर वेट्टी राजा और मिलिशिया सदस्य रवा सोमा ने आत्मसमर्पण कर दिया है। 

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली राजा के सर पर एक लाख रुपए का इनाम है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने पूना नर्कोम अभियान (नई सुबह, नई शुरुआत) से प्रभावित होकर तथा माओवादी नेताओं के भेदभावपूर्ण व्यवहार से तंग आकर हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों पर जिले में कई नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले ​नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता प्रदान की जाएगी।

Location: India, Chhatisgarh, Raipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM