खबरे |

खबरे |

आतंकवाद के वित्त पोषण का मामला: NIA ने कश्मीर में कई स्थानों पर मारे छापे
Published : May 2, 2023, 10:52 am IST
Updated : May 2, 2023, 10:52 am IST
SHARE ARTICLE
Photo
Photo

NIA पिछले साल दर्ज आतंकवाद के वित्त पोषण के मामले की जांच के संबंध में छापे मार रही है।

श्रीनगर: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने आतंकवाद के वित्त पोषण के संबंध में मंगलवार को तड़के कश्मीर घाटी में विभिन्न स्थानों पर छापे मारे और पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। अधिकारियों ने यहां बताया कि श्रीनगर, अवंतीपुरा, पुलवामा, कुलगाम और अनंतनाग में तकरीबन 12 स्थानों पर छापे मारे गए।

उन्होंने बताया कि NIA ने श्रीनगर के सोजेथ इलाके से पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान इशाक अहमद भट के रूप की गई है।

संदिग्ध के पिता मोहम्मद रमजान भट ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘NIA सुबह साढ़े पांच बजे से छह बजे के बीच पहुंची। उन्होंने इशाक के बारे में पूछा और उसे साथ ले गए तथा उसका मोबाइल फोन भी ले लिया। वह मजदूरी करता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे किसी आतंकवादी समूह या पथराव की घटनाओं से कोई संबंध नहीं है।’’ इशाक के भाई बिलाल भट ने बताया कि इशाक पढ़ा-लिखा नहीं है और खिड़कियों के शीशे लगाने का काम करता है। NIA पिछले साल दर्ज आतंकवाद के वित्त पोषण के मामले की जांच के संबंध में छापे मार रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM

सोनू सूद के लिए फैंस का प्यार देखिए! एक्टर के जन्मदिन पर बनाई खास पेंटिंग

11 Aug 2023 6:56 PM