खबरे |

खबरे |

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार
Published : Oct 23, 2023, 4:07 pm IST
Updated : Oct 25, 2023, 6:34 pm IST
SHARE ARTICLE
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

राज्य में पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा और न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं हुआ।

शिमला : मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों में हिमाचल प्रदेश के निचले और मध्य पहाड़ी इलाकों में विभिन्न स्थानों पर मध्यम दर्जे की बारिश जबकि ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी होने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार, मंगलवार और रविवार (29 अक्टूबर) को बारिश तथा बर्फबारी होने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में मौजूदा मानसून सीजन के दौरान अब तक 27.5 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य बारिश 22.3 मिमी से 24 प्रतिशत अधिक है। राज्य में पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा और न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं हुआ।.

शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ केलोंग रात में राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जबकि 32 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ ऊना दिन में सबसे गर्म स्थान था।

 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM

सोनू सूद के लिए फैंस का प्यार देखिए! एक्टर के जन्मदिन पर बनाई खास पेंटिंग

11 Aug 2023 6:56 PM

हिमाचल जाने वाले सावधान! आंख झपकते ही हुआ हादसा, JCB पर गिरी चट्टानें

19 Jul 2023 7:00 PM