खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र: नहीं रहे कांग्रेस नेता एवं सांसद बालू धानोरकर, पिछले हफ्ते ही हुआ था पिता का निधन
Published : May 30, 2023, 10:57 am IST
Updated : May 30, 2023, 10:57 am IST
SHARE ARTICLE
फाइल फोटो
फाइल फोटो

उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह किया जाएगा। 

मुंबई : महाराष्ट्र से कांग्रेस के एकमात्र लोकसभा सदस्य बालू धानोरकर का मंगलवार सुबह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। धानोरकर 48 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी प्रतिभा धानोरकर और दो बेटे हैं। प्रतिभा धानोरकर विधायक हैं, उन्होंने 2019 में वरोरा-भद्रावती विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी।

बता दें कि  ‘‘ गुर्दे में पथरी के इलाज के लिए उन्हें पिछले सप्ताह नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें इलाज के लिए नई दिल्ली ले जाया गया।’’ मंगलवार तड़के उनका निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह किया जाएगा। 

मालुम हो कि चार दिन पहले ही उनके पिता का निधन हो गया था. और वह रविवार को अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। 

धानोकर ने चंद्रपुर जिले में बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और 2014 में विधानसभा चुनाव जीता। वह चंद्रपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक थे, जिसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हंसराज अहीर का गढ़ माना जाता था। धानोरकर कांग्रेस में शामिल हो गए और उन्होंने अहीर को चुनाव में शिकस्त दी।
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM

सोनू सूद के लिए फैंस का प्यार देखिए! एक्टर के जन्मदिन पर बनाई खास पेंटिंग

11 Aug 2023 6:56 PM