खबरे |

खबरे |

जम्मू कश्मीर में कई जिलों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, यातायात बाधित
Published : May 31, 2023, 4:07 pm IST
Updated : May 31, 2023, 4:07 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

राजमार्ग पर अलग-अलग हिस्सों में 200 से भी अधिक वाहन फंसे हुए हैं।

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के रामबन और पुंछ जिलों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने और मिट्टी धंसने के बाद बुधवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राजमार्ग पर अलग-अलग हिस्सों में 200 से भी अधिक वाहन फंसे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि कश्मीर को हर मौसम में देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला 270 किलोमीटर लंबा राजमार्ग मिट्टी धंसने और पत्थरों के गिरने से अवरूद्ध हो गया। रामबन की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोहिता शर्मा ने एक ट्वीट में कहा कि आगे मंजूरी मिलने तक राजमार्ग को बंद कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण रट्टा चंब पुल के पास, मुगल रोड पर भूस्खलन होने से यातायात बाधित हुआ। उन्होंने बताया कि मशीनों की मदद से रास्ते से मलबा हटाने का काम जारी है।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM