खबरे |

खबरे |

मप्र : पन्ना बाघ अभयारण्य में एक बाघिन ने दो बाघ शावकों को दिया जन्म
Published : May 31, 2023, 2:44 pm IST
Updated : May 31, 2023, 2:44 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

पिछली गणना के अनुसार, पन्ना बाघ अभयारण्य में बाघों की संख्या 78 थी

पन्ना (मप्र) : मध्य प्रदेश के पन्ना बाघ अभयारण्य में एक बाघिन ने दो शावकों को जन्म दिया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी। पन्ना बाघ अभयारण्य के क्षेत्र संचालक बृजेंद्र झा ने बताया कि बाघिन पी-234 को हाल ही में अभयारण्य के अकोला बफर क्षेत्र में दो बाघ शावकों के साथ देखा गया है। उन्होंने कहा कि शावक करीब चार महीने के हैं और स्वस्थ हैं।

झा ने बताया कि मई के पहले सप्ताह में एक अन्य बाघिन पी-234 (23) को भी अपने दो शावकों के साथ देखा गया था। उन्होंने कहा, ‘‘इस प्रकार इस महीने पन्ना बाघ अभयारण्य में चार शावकों के जन्म की सूचना है।’’ उन्होंने बताया कि पिछली गणना के अनुसार, पन्ना बाघ अभयारण्य में बाघों की संख्या 78 थी। मध्य प्रदेश में छह बाघ अभयारण्य हैं, जिनमें कान्हा, बांधवगढ़, सतपुड़ा, पेंच, पन्ना और संजय-दुबरी शामिल हैं।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM

सोनू सूद के लिए फैंस का प्यार देखिए! एक्टर के जन्मदिन पर बनाई खास पेंटिंग

11 Aug 2023 6:56 PM