खबरे |

खबरे |

उद्धव ठाकरे पटना में अगले महीने विपक्षी दलों की बैठक में हिस्सा लेंगे : राउत
Published : May 31, 2023, 1:57 pm IST
Updated : May 31, 2023, 1:57 pm IST
SHARE ARTICLE
फाइल फोटो
फाइल फोटो

राउत ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘सभी समान विचारधारा वाली पार्टियां एक साथ आ रही हैं और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसकी अगुवाई कर रहे हैं।

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे 12 जून को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पटना में बुलाई गई विपक्षी दलों की अहम बैठक में हिस्सा लेंगे। ठाकरे की पार्टी के नेता संजय राउत ने बुधवार को यह जानकारी दी। कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबले के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम के तहत देश में विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

राउत ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘सभी समान विचारधारा वाली पार्टियां एक साथ आ रही हैं और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसकी अगुवाई कर रहे हैं। उद्धव ठाकरे पटना में इस बैठक में हिस्सा लेंगे।’’ बिहार के मंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने सोमवार को कहा था कि भाजपा का विरोध करने वाली अधिकतर पार्टियों के इस ‘‘बेहद अहम बैठक’’ में हिस्सा लेने की संभावना है।

नीतीश कुमार ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता को मजबूत करने की मुहिम के तहत इस महीने की शुरुआत में मुंबई में ठाकरे के आवास पर उनसे मुलाकात की थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM

सोनू सूद के लिए फैंस का प्यार देखिए! एक्टर के जन्मदिन पर बनाई खास पेंटिंग

11 Aug 2023 6:56 PM

हिमाचल जाने वाले सावधान! आंख झपकते ही हुआ हादसा, JCB पर गिरी चट्टानें

19 Jul 2023 7:00 PM