Chandigarh Police news: होली पर चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट, शहर में तैनात होंगे 1000 पुलिसकर्मी

राष्ट्रीय, चंडीगढ़

24 और 25 मार्च को शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए पूरे दिन करीब 1000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

Chandigarh Police alert on Holi, 1000 policemen will be deployed in city news in hindi

Chandigarh Police news in hindi: चंडीगढ़ में इस बार होली को लेकर पुलिस की और खासी सख्ती बरती जा रहा है। इस दौरान शहर में होली पर 1000 पुलिसकर्मी तैनात होंगे। चंडीगढ़ पुलिस ने होली के मौके पर शहर में किसी भी अप्रिय घटना से बचने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। 24 और 25 मार्च को शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए पूरे दिन करीब 1000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

इसके अलावा शहर भर में 102 पुलिस चेक प्वाइंट लगाए जाएंगे जो शहर के मुख्य मार्गों और छोटी सड़कों पर लगाए जाएंगे, जानकारी के मुताबिक कुल 102 पुलिस चेक प्वाइंट अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग समय पर लगाए जाएंगे। चंडीगढ़ एसएसपी कंवरदीप कौर ने शिक्षण संस्थानों पर पुलिस निगरानी कड़ी करने के निर्देश दिए हैं, जिसके तहत पंजाब यूनिवर्सिटी के चीता मोटर साइकिल पुलिस गर्ल्स हॉस्टल के आसपास पीसीआर वाहनों की गश्त तेज की जाएगी।

यह भी पढ़ें: PRP Treatment: क्या है पीआरपी ट्रीटमेंट?, बालों के झड़ने से कैसे रोकता है ये उपचार

वहीं इस दौरान सेक्टर 11/12 टी-पॉइंट से छोटा चौक सेक्टर 9/10, चंडीगढ़ तक एक सीमित वाहन क्षेत्र बनाया जाएगा। सुखना लेक, एलांते मॉल, सेक्टर 15, 11, 17, 22, 20 के व्यस्त बाजारों, हॉस्टल और अन्य प्रतिष्ठानों में भी पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Holi Health tips: होली के रंगों में भरें थोड़ी मिठास, जानें घर पर कैसे बनाए ठंडी ठंडाई

नशे में गाड़ी चलाने पर रोक लगाने के लिए शहर की सभी महत्वपूर्ण सड़कों, स्थानों और लाइट प्वाइंटों के पास नाके लगाए जाएंगे। कॉलोनियों और स्लम एरिया पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़, गुंडागर्दी और शराब का सेवन रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

(For more news apart from Chandigarh Police alert on Holi, Chandigarh News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)