Rajasthan Weather Update: राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी का 'रेड अलर्ट'

राज्य

बाड़मेर में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update News In Hindi: राजस्थान के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को रात का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। बीकानेर में बीती रात तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी। राज्य में भीषण गर्मी की स्थिति ने सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जहां अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस से ऊपर तक दर्ज किया गया है। बाड़मेर में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Lok Sabha Election 2024: हरियाणा और दिल्ली में कल होगा मतदान, मनोहर लाल, मनोज तिवारी, कन्हैया कुमार सहित कई मैदान में

मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी के पूर्वानुमान के चलते ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। विभाग के अनुसार बीती रात सिरोही में न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 29 डिग्री सेल्सियस, पिलानी (झुंझुनू) में 29.1 डिग्री सेल्सियस और अलवर में 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य स्थानों पर रात का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा. 
 विभाग ने आगामी कुछ दिन तक राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई है।

(For more news apart from Rajasthan Weather Update News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)