Lok Sabha Election 2024: हरियाणा और दिल्ली में कल होगा मतदान, मनोहर लाल, मनोज तिवारी, कन्हैया कुमार सहित कई मैदान में

खबरे |

खबरे |

Lok Sabha Election 2024: हरियाणा और दिल्ली में कल होगा मतदान, मनोहर लाल, मनोज तिवारी, कन्हैया कुमार सहित कई मैदान में
Published : May 24, 2024, 12:57 pm IST
Updated : May 24, 2024, 12:57 pm IST
SHARE ARTICLE
Lok Sabha Election 2024 6 Phase Votting Tomorrow Manohar Lal, Manoj Tiwari, Kanhaiya Kumar are in the fray
Lok Sabha Election 2024 6 Phase Votting Tomorrow Manohar Lal, Manoj Tiwari, Kanhaiya Kumar are in the fray

सात चरणों के लोकसभा चुनाव में छठे चरण में जिन चर्चित और दिग्गज चेहरों की किस्मत दांव पर लगी है.

Lok Sabha Election 2024 6 Phase Votting Tomorrow: देश में चल रहे लोकतंत्र के महापर्व में एक बार फिर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का समय आ गया है। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए चुनाव प्रचार वीरवार को थम गया। इसके साथ ही आठ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश की 58 लोकसभा सीटों पर मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गई। यहां 25 मई को वोट डाले जाएंगे. इनमें दिल्ली और हरियाणा की सभी सीटें शामिल हैं। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट के लिए भी इसी चरण में मतदान होगा। इस सीट पर वैसे तो तीसरे चरण में ही चुनाव मतदान होना था, लेकिन खराब मौसम चलते इसे छठे चरण के लिए आगे बढ़ा दिया था। 

सात चरणों के लोकसभा चुनाव में छठे चरण में जिन चर्चित और दिग्गज चेहरों की किस्मत दांव पर लगी है, उनमें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल (करनाल संसदीय क्षेत्र से), जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती (अनंतनाग-राजौरी), केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान (ओडिशा के संबलपुर से), केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत और अभिनेता राज बब्बर (गुरुग्राम), केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर (फरीदाबाद), पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी (सुल्तानपुर), मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार (उत्तर पूर्वी दिल्ली), नवीन जिंदल (कुरुक्षेत्र) आदि शामिल हैं।

UP Lok Sabha Election 2024: प्रदेश में छठे चरण में मेनका गांधी, भोजपुरी स्टार निरहुआ समेत 162 उम्मीदवार मैदान में

 इस चरण में लोकसभा की जिन 58 सीटों पर मतदान होगा, 2019 में उनमें से 40 सीटों पर भाजपा और राजग ने जीत दर्ज की थी. इनमें दिल्ली की सभी सात व हरियाणा की सभी 10 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। इस लिहाज से छठा चरण सत्ता पक्ष व विपक्ष दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। हालांकि इस बार दोनों ही राज्यों में स्थितियां थोड़ी बदली हुई हैं। दिल्ली में इस बार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है.  2029 में दोनों दलो ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था. 

वहीं हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की सहयोगी पार्टी जननायक जनता पार्टी उनसे अलग हो गई है। राज्य की कमान भी अब मनोहर लाल की जगह नायब सिंह सैनी के साथ में है।

छठे चरण में 889 प्रत्याशी मैदान में, सबसे अधिक 223 हरियाणा में

लोकसभा के छठे चरण के चुनाव में कुल 889 प्रत्याशी मैदान में है। इनमें सबसे अधिक 223 प्रत्याशी हरियाणा के हैं, जबकि सबसे कम 20 प्रत्याशी जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से मैदान में हैं। वहीं उत्तर प्रदेश की 14 सीटी पर कुल 162 प्रत्याशी, बिहार की आठ सीटों पर 86 प्रत्याशी, दिल्ली की सात सीटो पर 162, बंगाल की आठ सीटों के लिए 79. झारखंड की चार सीटों के लिए 93 और ओडिशा की छह सीटों के लिए 64 प्रत्याशी मैदान में है। हालांकि इन 58 सीटों पर कुल 1978 लोगों ने नामांकन किया था, जिसमें से सिर्फ नौ सौ लोगों के ही नामांकन वैध पाए गए थे। बाद में इनमें से भी नाम वापस लेने के बाद अब कुल 889 प्रत्याशी ही मैदान में रहे गए है।

अब तक पांच चरणों के चुनाव में औसतन 65.96 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे कम 62.2% मतदान पांचवें चरण में हुआ है, वहीं सबसे अधिक 69 16% मतदान चौथे चरण में हुआ है। पहले चरण में 66.14%, दूसरों में 66.71% व तीसरे में 65.68% मतदान हुआ है। अंतिम चरण का मतदान एक जून को होगा।

(For more news apart from  Lok Sabha Election 2024 6 Phase Votting Tomorrow Manohar Lal, Manoj Tiwari, Kanhaiya Kumar are in the fray news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

एक और पादरी पर रेप और हत्या के गंभीर आरोप, बजिंदर के बाद इस पादरी पर हुआ बड़ा खुलासा!

05 Apr 2025 5:07 PM

Air Force Pilot Siddharth का हुआ अंतिम संस्कार, मां ने नम आंखों से दी शहीद बेटे को अंतिम विदाई

05 Apr 2025 5:05 PM

Punjab Latest Top News Today | देखों खास खबरें | Spokesman TV | LIVE

04 Apr 2025 7:00 PM

बलात्कारी बजिंदर पर मसीह एकता सभा के जर्नल सेक्रेटरी ने खोली अंदरुनी परतें!

04 Apr 2025 2:11 PM

खरड़ में नशीली दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार, गाड़ी से पुलिस की वर्दी बरामद, गोपनीय सूचना के आधार पर ऑपरेशन

04 Apr 2025 2:09 PM

काली THAR वाली महिला कांस्टेबल की मुश्किलें बढ़ी, अब इस महिला ने अमनदीप कौर पर लगाया आरोप

04 Apr 2025 2:08 PM