Breaking News

Breaking News

भारत की G20 अध्यक्षता ‘अब तक का सबसे अहम अंतरराष्ट्रीय प्रयास’ : रुचिरा कंबोज
Published : Mar 17, 2023, 11:31 am IST
Updated : Mar 17, 2023, 11:31 am IST
SHARE ARTICLE
India's G20 chairmanship 'most important international effort ever': Ruchira Kamboj
India's G20 chairmanship 'most important international effort ever': Ruchira Kamboj

उन्होंने कहा, “भारत की जी20 अध्यक्षता ऐसे समय में हुई है जब दुनिया जलवायु परिवर्तन और सतत विकास लक्ष्यों...

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र में भारत की दूत रुचिरा कंबोज ने जी20 की अध्यक्षता को भारत का अब तक का सबसे अहम अंतरराष्ट्रीय प्रयास बताते हुए कहा है कि प्रभावशाली समूह की बैठकें ऐसे समय में हो रही हैं जब दुनिया जलवायु परिवर्तन से लेकर आर्थिक मंदी, खाद्य और ऊर्जा असुरक्षा तथा भू-राजनैतिक संघर्ष तक कई चुनौतियों का सामना कर रही है।

भारत ने एक दिसंबर, 2022 से 30 नवंबर, 2023 तक एक वर्ष के लिए जी20 की अध्यक्षता हासिल की।

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि कंबोज ने भारत की जी-20 अध्यक्षता पर संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों को अपनी ब्रीफिंग में सोमवार को कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन इस साल 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा और इसमें “अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी” होगी।

उन्होंने कहा, “भारत की जी20 अध्यक्षता ऐसे समय में हुई है जब दुनिया जलवायु परिवर्तन और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) में प्रगति की कमी से लेकर आर्थिक मंदी, ऋण संकट, महामारी से उबरने में असमानता, खाद्य और ऊर्जा असुरक्षा तथा भू-राजनीतिक संघर्षों जैसी कई चुनौतियों का सामना कर रही है।”

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Advertisement

Pratibha Thapliya 2 Child Bodybuilder Mom: Champion bodybuilder in 16 months despite illness

14 Mar 2023 7:15 PM
खर्चा कम मुनाफा डबल! इस Kisaan ने Madhumakhi Palan से कमाई में की बल्ले-बल्ले | Honey Bee Farming

खर्चा कम मुनाफा डबल! इस Kisaan ने Madhumakhi Palan से कमाई में की बल्ले-बल्ले | Honey Bee Farming

Who is Satish Kaushik? Full Biography of Satish Kaushik -Satish Kaushik Latest Bollywood News Update

Who is Satish Kaushik? Full Biography of Satish Kaushik -Satish Kaushik Latest Bollywood News Update

कभी सड़कों पर गुजारी रात | आज करोडों में खेलते हैं | BB 16 Winner MC Stan

कभी सड़कों पर गुजारी रात | आज करोडों में खेलते हैं | BB 16 Winner MC Stan

Advertisement