खबरे |

खबरे |

दिल्ली की कानून-व्यवस्था सुधारने के बजाय गंदी राजनीति कर रहे उपराज्यपाल : केजरीवाल
Published : Jan 20, 2023, 1:29 pm IST
Updated : Jan 20, 2023, 1:29 pm IST
SHARE ARTICLE

केजरीवाल ने एलजी वी के सक्सेना पर आरोप लगाते हुए कहा कि शहर की कानून व्यवस्था की स्थिति सुधारने के बजाय वह गंदी राजनीति कर रहे हैं

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि उपराज्यपाल (एलजी) वी के सक्सेना शहर की कानून एवं व्यवस्था की स्थिति सुधारने के बजाय गंदी राजनीति कर रहे हैं। उनकी यह टिप्पणी तब आई है, जब एक दिन पहले दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया कि एम्स के बाहर नशे में धुत एक कार सवार ने उनके साथ छेड़छाड़ की और फिर उन्हें अपनी गाड़ी से 10-15 मीटर तक घसीटा।

मालीवाल का दावा है कि गाड़ी की खिड़की में उनका हाथ फंस गया था, तभी वाहन चालक ने कार आगे बढ़ा दी। उपराज्यपाल के साथ बढ़ती खींचतान के बीच केजरीवाल ने दावा किया कि सक्सेना ने सरकारी अधिकारियों के साथ कई बैठकें बुलाईं, जबकि उनके पास ऐसा करने का अधिकार नहीं है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति तेजी से बिगड़ रही है। एलजी इसे सुधारने के लिए कदम उठाने के बजाय गंदी राजनीति करने में व्यस्त हैं। उन्होंने आज दिल्ली सरकार के अधिकारियों की कई बैठकें बुलाई हैं, जबकि उनके पास ऐसा करने और निर्वाचित सरकार के कामकाज में दखल देने का कोई अधिकार नहीं है।’’

इस ट्वीट के साथ उन्होंने मीडिया की एक खबर भी संलग्न की है, जिसमें मालीवाल के साथ बृहस्पतिवार को हुई घटना की जानकारी दी गई है।
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM

सोनू सूद के लिए फैंस का प्यार देखिए! एक्टर के जन्मदिन पर बनाई खास पेंटिंग

11 Aug 2023 6:56 PM

हिमाचल जाने वाले सावधान! आंख झपकते ही हुआ हादसा, JCB पर गिरी चट्टानें

19 Jul 2023 7:00 PM