खबरे |

खबरे |

भारतीय अमेरिकी महिला संदिग्ध परिस्थितियों में पाई गई मृत, एक दिन पहले हुई थी लापता
Published : May 17, 2023, 1:39 pm IST
Updated : May 17, 2023, 1:39 pm IST
SHARE ARTICLE
Indian American woman found dead under suspicious circumstances
Indian American woman found dead under suspicious circumstances

यह महिला अपने कार्यालय जा रही थी लेकिन इसी दौरान वह लापता हो गई।

ह्यूस्टन :  अमेरिका के टेक्सास राज्य से इस माह की शुरुआत में लापता हुई एक 25 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी महिला का शव पड़ोसी राज्य ओकलाहोमा से बरामद किया गया है। 

यह महिला अपने कार्यालय जा रही थी लेकिन इसी दौरान वह लापता हो गई। लहरी पथिवादा को अंतिम बार मैकिने उपनगर में काले रंग की टोयोटा गाड़ी चलाते हुए देखा गया था। उसके लापता होने के एक दिन बाद ही टेक्सास से करीब 322 किलोमीटर दूर ओकलाहोमा राज्य से उसका शव बरामद किया गया।

टेक्सास में सामुदायिक समूह डब्ल्यूओडब्ल्यू ने अद्यतन जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। अभी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है कि 13 मई को महिला का शव किन परिस्थितियों में मिला।

महिला कोलिन्स काउंटी में मैकिने की निवासी थी और उसे अंतिम बार उपनगर डलास में अल डोराडो पार्कवे तथा हार्डिन बोउलेवार्ड इलाकों में काले रंग की टोयोटा चलाते देखा गया था। मई 12 को जब महिला काम से वापस नहीं लौटी तो उसके परिवार को चिंता हुई। परिवार और मित्रों को जानकारी मिली कि उसके फोन की लोकेशन ओकलाहोमा में है। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

पथिवादा के फेसबुक पेज से जुड़ी जानकारियों के अनुसार वह ओवरलैंड पार्क रीजनल मेडिकल सेंटर में काम करती थी और उसने कनसास विश्विद्यालय से स्नातक किया था। महिला की मौत से परिजन एवं मित्र सदमे में हैं। मामले की जांच की जा रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM