खबरे |

खबरे |

COVID-19 Update: सिंगापुर में पिछले सप्ताह सामने आए कोविड-19 के 965 नए मामले
Published : Dec 22, 2023, 10:19 am IST
Updated : Dec 22, 2023, 10:19 am IST
SHARE ARTICLE
 965 cases of Covid-19 reported in Singapore last week
965 cases of Covid-19 reported in Singapore last week

लोगों के मास्क नहीं पहनने के कारण कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हुई है।

COVID-19 Update : सिंगापुर में पिछले सप्ताह कोरोना वायरस संक्रमण के 965 नए मामले सामने आए वहीं उससे पहले के सप्ताह में संक्रमण के मामले 763 थे।इस अवधि में गहन देखभाल इकाईयों (आईसीयू) में भर्ती मरीजों की संख्या 23 से बढ़कर 32 हो गई है।

समाचारपत्र 'टुडे' ने अपनी एक खबर में बृहस्पतिवार को बताया कि यह इस साल अस्पताल में भर्ती होने तथा आईसीयू में भर्ती होने वाले कोविड-19 मरीजों की सबसे अधिक संख्या है। अखबार ने विशेषज्ञों के हवाले से बताया कि कोविड-19 के अधिकतर मरीज नए उपस्वरूप जेएन.1 से संक्रमित हैं। उन्होंने बताया कि उत्तरी गोलार्ध में सर्दी बढ़ने और लोगों के मास्क नहीं पहनने के कारण कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हुई है।

To get all the latest updates, join us on Whatsapp Broadcast Channel.   

सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय (एमओएच) ने कहा कि उपलब्ध अंतरराष्ट्रीय और घरेलू आंकड़ों से अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि बीए.2.86 या जेएन.1 से संक्रमण तेजी से फैलता है या इससे लोग अधिक गंभीर रूप से बीमार पड़ते हैं।

(For More News Apart from COVID-19 Update, Stay Tuned to Rozana Spokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM