खबरे |

खबरे |

Sri Lanka News: श्रीलंका के राज्य मंत्री की सड़क दुर्घटना में मौत
Published : Jan 25, 2024, 4:18 pm IST
Updated : Jan 25, 2024, 4:18 pm IST
SHARE ARTICLE
Sri Lankan Minister of State dies in road accident
Sri Lankan Minister of State dies in road accident

निशांत 2015 से सांसद थे और वह पुट्टलम जिले का प्रतिनिधित्व करते थे।

Sri Lankan Minister of State Dies In Road Accident: श्रीलंका के राज्य मंत्री सनथ निशांत और उनकी सुरक्षा टीम के एक कांस्टेबल की बृहस्पतिवार सुबह एक राजमार्ग पर कार दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका पुलिस ने एक बयान में कहा कि जिस एसयूवी में 48 वर्षीय जल आपूर्ति राज्य मंत्री यात्रा कर रहे थे वह देर रात दो बजे कोलंबो की ओर जा रहे एक मालवाहक कंटेनर ट्रक के पिछले हिस्से से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

समाचार नेटवर्क ‘न्यूज फर्स्ट लंका’ ने पुलिस के हवाले से बताया कि वाहन के चालक को गंभीर चोटें आईं और उसे रागमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस कंदना के पास कटुनायके एक्सप्रेसवे पर हुई इस घटना के संबंध में जांच कर रही है। निशांत 2015 से सांसद थे और वह पुट्टलम जिले का प्रतिनिधित्व करते थे।

 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM