खबरे |

खबरे |

भारत के साथ व्यापार समझौते के दृष्टिकोण पर तभी सहमत होंगे जब वह ब्रिटेन के हित में हो: PM सुनक
Published : Sep 6, 2023, 12:09 pm IST
Updated : Sep 6, 2023, 5:29 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

सुनक ने मंत्रिमंडल की बैठक में व्यापार वार्ता पर अपने मंत्रियों को अद्यतन जानकारी दी।

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपने मंत्रियों से कहा कि भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर वार्ता ‘‘प्रगति’’ पर है और देश केवल उसी समझौते पर सहमत होगा जो ब्रिटेन के हित में हो। इस सप्ताहांत में नयी दिल्ली में जी20 विश्व नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में अपनी पहली भारत यात्रा पर आने से पहले सुनक ने यह बयान दिया।

सुनक ने मंत्रिमंडल की बैठक में व्यापार वार्ता पर अपने मंत्रियों को अद्यतन जानकारी दी। अभी तक इस संबंध में 12 दौर की बातचीत पूरी हो चुकी है। सुनक ने द्विपक्षीय सहयोग के सभी क्षेत्रों में भारत को ब्रिटेन का ‘‘अपरिहार्य भागीदार’’ बताया। उन्होंने कहा कि वह संबंधों को और मजबूत करने के इच्छुक हैं।

‘डाउनिंग स्ट्रीट’ (प्रधानमंत्री आवास) की ओर से मंत्रिमंडल की बैठक पर जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘ उन्होंने कहा कि मुक्त व्यापार समझौते को लेकर बातचीत आगे बढ़ रही है और वह केवल उसी दृष्टिकोण पर सहमत होंगे जो पूरे ब्रिटेन के हित में होगा।’’

बयान के अनुसार, ‘‘ प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आर्थिक रूप से और सभी लोकतंत्रों के समक्ष पेश होने वाली वैश्विक चुनौतियों से निपटने में ब्रिटेन का एक अपरिहार्य भागीदार है। उन्होंने कहा कि हमें अब ब्रिटेन-भारत संबंधों को मजबूत करना चाहिए।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM