खबरे |

खबरे |

भारत के चंद्रयान 3 की सफलता के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने की चांद मिशन की घोषणा
Published : Sep 7, 2023, 12:39 pm IST
Updated : Sep 7, 2023, 12:39 pm IST
SHARE ARTICLE
ऑस्ट्रेलिया के रोबोटिक मून रोवर की तस्वीर
ऑस्ट्रेलिया के रोबोटिक मून रोवर की तस्वीर

बता दें कि यह एक रोबोटिक रोवर होगा. जो चांद की सतह पर मिट्टी यानी उसके रिगोलिथ की जांच-पड़ताल करेगा.

भारत के चंद्रयान 3  की सफलता के बाद अब विभिन्न देशों के बीच भी चांद मिशन को लेकर तेजी देखने को मिल रही है।  वहां Australia भी अब अपना मून मिशन भेजने की तैयारी कर रहा है. वह NASA के Artemis मून मिशन के साथ अपना रोवर भेजेगा.  यह मिशन 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है.

बता दें कि यह एक रोबोटिक रोवर होगा. जो चांद की सतह पर मिट्टी यानी उसके रिगोलिथ की जांच-पड़ताल करेगा. ऑस्ट्रेलियन स्पेस एजेंसी (ASA) ने इसकी घोषणा की है.  ASA यह मिशन नासा के पार्टनरशिप के साथ कर रहा है. 

इस रोवर को एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी SpaceX के स्टारशिप या फॉल्कन हैवी रॉकेट से चांद पर भेजा जाएगा. मिट्टी का सैंपल लेने के बाद नासा इस सैंपल से Oxygen निकालने का प्रयास करेगा. ताकि भविष्य में चांद पर जब इंसान रहे तो वहां कि मिट्टी से ऑक्सीजन निकाला जा सके. ऑस्ट्रेलियन स्पेस एजेंसी ने फिलहाल इस रोवर का नाम नहीं रखा है. हां ये जरूर अपील की है कि लोग इसका नाम रखें. उसने ट्वीट करके यह संदेश दिया है.

अभी तक चांद की सतह पर रूस, अमेरिका, चीन और भारत पहुंचे हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM