खबरे |

खबरे |

Nigeria: बेनिन के फ्यूल डिपो में लगी भीषण आग, फिर हुआ धमाका, बच्चों समेत 34 लोगों की मौत
Published : Sep 25, 2023, 1:20 pm IST
Updated : Sep 25, 2023, 1:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Nigeria: A massive fire broke out in a fuel depot in Benin
Nigeria: A massive fire broke out in a fuel depot in Benin

अफ्रीकी देश नाइजीरिया प्रमुख तेल उत्पादक है. जिसके चलते देश के भीतर और इसके बॉर्डर पर ईंधन की तस्करी करना आम बात है.

नाइजीरिया के बॉर्डर के पास बेनिन में स्थिर एक फ्यूल डिपो में शनिवार को भीषण आग लग गई. जिसमें दो बच्चे समेत 34 लोगों के मारे जाने की खबर है. वहीं 20 लोगों के घायल होने की भी खबर है.

शनिवार को बेनिन में एक प्रतिबंधित फ्यूल डिपो में भीषण आग लग गई. आग लगने से वहां धमाका हो गया.  जानकारी के अनुसार आग लगने से दर्जनों लोगों की मौत हो गई है. मौके पर दर्जनों शव देखे गए हैं.

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना दक्षिणी बेनिन शहर सेमे पोडजी में तस्करी वाले फ्यूल के गोदाम में लगी, यहां कारें, मोटरसाइकिल और तिपहिया वाहन ईंधर भरवाने के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान यहां आग लग गई.

गौरतलब है कि अफ्रीकी देश नाइजीरिया प्रमुख तेल उत्पादक है. जिसके चलते देश के भीतर और इसके बॉर्डर पर ईंधन की तस्करी करना आम बात है.

बेनिन के आंतरिक मंत्री अलसाने सेइदौ ने बताया कि शहर में भीषण आग लग गई है. लेकिन यह आग कैसे लगी इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी गई. आग की चपेट में आकर दो बच्चों समेत 34 लोगों की मौत हो गई. ईधन में हुए विस्फोट से वह बुरी तरह से जल गए. वहीं 20 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM