खबरे |

खबरे |

पाकिस्तान : जनगणना टीम की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों पर हमला, एक अधिकारी की मौत
Published : Mar 9, 2023, 4:02 pm IST
Updated : Mar 9, 2023, 4:02 pm IST
SHARE ARTICLE
Pakistan: Police personnel guarding the census team attacked
Pakistan: Police personnel guarding the census team attacked

देश का सांख्यिकी ब्यूरो कड़ी सुरक्षा के बीच जनगणना करा रहा है।

पेशावर : पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में जनगणना टीम की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस वैन पर बुधवार को हुए आतंकवादी हमले में एक सुरक्षा अधिकारी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल जिले में अज्ञात आतंकवादियों ने जनगणना टीम की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस वैन पर गोलीबारी की।

अधिकारियों के मुताबिक, गोलीबारी के बाद आतंकवादी घटनास्थल से फरार हो गए। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने क्षेत्र में व्यापक तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारियों बताया कि घायल सुरक्षा अधिकारियों को डेरा इस्माइल के जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाकिस्तान ने एक मार्च को अपनी पहली डिजिटल जनसंख्या एवं आवास जनगणना शुरू की थी। देश का सांख्यिकी ब्यूरो कड़ी सुरक्षा के बीच जनगणना करा रहा है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM