खबरे |

खबरे |

पाकिस्तान में सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत: पुलिस
Published : Mar 12, 2023, 10:41 am IST
Updated : Mar 12, 2023, 10:41 am IST
SHARE ARTICLE
10 killed in road accident in Pakistan: Police
10 killed in road accident in Pakistan: Police

अधिकारी के मुताबिक, अब तक 27 व्यक्तियों को बचाया जा चुका है जबकि नहर से 10 शव निकाले गए हैं।

इस्लामाबाद : दक्षिणी पाकिस्तान में ट्रैक्टर से खींची जा रही एक ट्रॉली के नहर में गिर जाने से 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह हादसा शुक्रवार रात पंजाब के डेरा गाज़ी खान जिले में हुआ। बचाव अभियान में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि ट्रॉली में 46 लोग सवार थे और वे स्थानीय दरगाह में ज़ियारत के लिए जा रहे थे।

अधिकारी के मुताबिक, अब तक 27 व्यक्तियों को बचाया जा चुका है जबकि नहर से 10 शव निकाले गए हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों में सात महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। नौ लोग अब भी लापता बताये गए हैं और आशंका जताई जा रही है कि मृतक संख्या बढ़ सकती है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM