खबरे |

खबरे |

कर्नाटक : क्रैश हुआ एयरफोर्स का ट्रेनी विमान, दोनों पायलट की जान सुरक्षित
Published : Jun 1, 2023, 3:28 pm IST
Updated : Jun 1, 2023, 3:28 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

प्रशिक्षण विमान ने बेंगलुरु में वायु सेना अड्डे से उड़ान भरी थी और यह सुबह के वक्त भोगापुर गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

चामराजनगर: भारतीय वायु सेना का एक किरन प्रशिक्षण विमान  कर्नाटक के चामराजनगर जिले के एक गांव में खुले मैदान में बृहस्पतिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि विमान में सवार दोनों पायलट दुर्घटना से पहले सुरक्षित तरीके से विमान से कूद गए। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं। 

प्रशिक्षण विमान ने बेंगलुरु में वायु सेना अड्डे से उड़ान भरी थी और यह सुबह के वक्त भोगापुर गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिले के अधिकारियों ने बताया कि तेजपाल और भूमिका को मामूली चोटें आईं हैं। इसमें किसी की जान नहीं गई वायुसेना के अनुसार पायलट नियमित अभ्यास पर थे और तभी यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।

वायु सेना ने ट्वीट किया,‘‘ वायुसेना का किरन प्रशिक्षण विमान कर्नाटक के चामराजनगर के निकट आज दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वह नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। चालक दल के दोनों सदस्य सुरक्षित बाहर निकल गए। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।’’ जिले के वरिष्ठ अधिकारी तथा वायु सेना का एक दल मौके पर पहुंच गया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM