खबरे |

खबरे |

Gujarat Election 2022 : गुजरात की जनता के लिए मोदी का संदेश, कहा रिकॉर्ड तोड़ मतदान करें
Published : Dec 1, 2022, 9:52 am IST
Updated : Dec 1, 2022, 9:52 am IST
SHARE ARTICLE
Gujarat Election 2022: Prime Minister Modi appealed to the people of Gujarat for record voting
Gujarat Election 2022: Prime Minister Modi appealed to the people of Gujarat for record voting

गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटों में से 89 सीटों पर बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे मतदान आरंभ हो गया। ये सीटें राज्य के 19 जिलों में फैली हुई हैं .

 New Delhi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को गुजरात के लोगों से राज्य विधानसभा के चुनाव में रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आह्वान किया।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज हो रहा है। मैं आज मतदान करने वाले सभी लोगों, विशेष रूप से पहली बार मतदान करने वालों का आह्वान करता हूं कि वे रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का उपयोग करें।’’

गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटों में से 89 सीटों पर बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे मतदान आरंभ हो गया। ये सीटें राज्य के 19 जिलों में फैली हुई हैं और इस चरण में कुल 788 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी हुई है।

इस चरण में जिन नेताओं की चुनावी किस्मत दांव पर है, उनमें भारतीय जनता पार्टी के हर्ष सांघवी, पुरनेश मोदी, पुरुषोत्तम सोलंकी क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवा बा जडेजा, कांग्रेस के ललित कागठरे, ललित वसोया, रुतविक मकवाना और मोहम्मद जावेद पीरजादा, आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी इसुदान गढ़वी उसकी गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया और सात बार के विधायक और वयोवृद्ध आदिवासी नेता छोटू बसावा शामिल हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM