खबरे |

खबरे |

राष्ट्रपति ने ओडिया फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री झरना दास के निधन पर जताया शोक
Published : Dec 2, 2022, 1:52 pm IST
Updated : Dec 2, 2022, 1:52 pm IST
SHARE ARTICLE
President condoles the demise of famous Odia film actress Jharna Das
President condoles the demise of famous Odia film actress Jharna Das

गौरतलब है कि ओडिया फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री झरना दास का कटक में उनके आवास पर निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

 New Delhi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिया फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री झरना दास के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि ओडिया फिल्म जगत में योगदान के लिए दिग्गज अभिनेत्री को हमेशा याद रखा जायेगा ।

राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति मुर्मू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ ओडिया फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री झरना दास के निधन की जानकारी मिलने से दुखी हूं । ओडिया फिल्म उद्योग में योगदान के लिये उन्हें हमेशा याद रखा जायेगा । ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ शोक संतप्त परिवार एवं उनके शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’

गौरतलब है कि ओडिया फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री झरना दास का कटक में उनके आवास पर निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वह 77 वर्ष की थीं। ओडिया फिल्म उद्योग में अपने योगदान के लिए राज्य सरकार के प्रतिष्ठित 'जयदेव पुरस्कार' से सम्मानित दास वृद्धावस्था से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थीं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

1945 में जन्मी, दास ने 60 के दशक में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और 'श्री जगन्नाथ', 'नारी', 'आदिनामेघ', 'हिसाबनिकस', 'पूजाफुला', 'अमादबता' 'अभिनेत्री', 'मलजान्हा' और 'हीरा नैला' जैसी ऐतिहासिक फिल्मों में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कार जीते।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM