खबरे |

खबरे |

युवा कांग्रेस ने अडाणी मामले पर ‘जवाब दो पोस्टकार्ड’ अभियान किया शुरू
Published : Apr 3, 2023, 6:23 pm IST
Updated : Apr 3, 2023, 6:23 pm IST
SHARE ARTICLE
Youth Congress starts 'Jawab Do Postcard' campaign on Adani case
Youth Congress starts 'Jawab Do Postcard' campaign on Adani case

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता इस अभियान को देश के हर शहर और गांव तक लेकर जाएंगे।’’

New Delhi: कांग्रेस की युवा इकाई ने अडाणी समूह से जुड़े मामले को लोगों तक पहुंचाने के मकसद से सोमवार को 'जवाब दो पोस्टकार्ड' अभियान की शुरुआत की। भारतीय युवा कांग्रेस के इस अभियान के तहत पोस्टकार्ड पर अडाणी समूह से जुड़े मामले पर कुछ सवाल किए गए हैं, जिनको लेकर युवा इकाई आम लोगों तक पहुंचेगी।

भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने कहा, ‘‘अडाणी महाघोटाले के विरुद्ध भारतीय युवा कांग्रेस ने "जवाब दो पोस्टकार्ड" अभियान की शुरुआत की है। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता इस अभियान को देश के हर शहर और गांव तक लेकर जाएंगे।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘राहुल गांधी केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवालों के जवाब मांग रहे है, पर प्रधानमंत्री मोदी इस पर मौन साधे हुए हैं और वहीं पूरी केंद्र सरकार अडाणी समूह को बचाने में लगी हुई है।’’

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी वरुण कुमार पांडेय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, लोगों से संपर्क करने के बाद ये पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजे जाएंगे।  युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और दिल्ली प्रभारी कोको पाढ़ी ने कहा, ‘‘आगामी दिनों में युवा कांग्रेस पूरे देश भर में प्रत्येक राज्य में ‘जवाब दो पोस्टकार्ड अभियान’ को चलाएगी और ज्यादा से ज्यादा संख्या में पोस्टकार्ड अभियान के जरिए जनता की भावनाओं को सरकार के सामने लेकर आएगी।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM