खबरे |

खबरे |

भारत इस साल ‘समुद्रयान’ के जरिये समुद्र की 500 मीटर की गहराई में खोजकर्ताओं को भेजेगा
Published : Jan 5, 2023, 5:04 pm IST
Updated : Jan 5, 2023, 5:04 pm IST
SHARE ARTICLE
India will send explorers to a depth of 500 meters in the ocean this year through 'Samudrayaan'
India will send explorers to a depth of 500 meters in the ocean this year through 'Samudrayaan'

अधिकारी ने कहा, ‘‘ये विशिष्ट प्रौद्योगिकियां हैं और कोई भी देश इन्हें देने के लिए तैयार नहीं है। यूक्रेन संघर्ष ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया है।'

नागपुर : भारत इस साल स्वदेश निर्मित पोत ‘समुद्रयान’ के जरिये समुद्र की 500 मीटर की गहराई में तीन खोजकर्ताओं को भेजेगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चेन्नई में राष्ट्रीय समुद्र प्रौद्योगिकी संस्थान के इंजीनियर इसके लिए तैयारी कर रहे हैं।

यहां भारतीय विज्ञान कांग्रेस के इतर एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने का अनुरोध करते हुए ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हालांकि, समुद्र में 6,000 मीटर की गहराई तक ‘समुद्रयान’ भेजने की योजना में देरी हो सकती है क्योंकि उन गहराई पर दबाव झेलने में सक्षम ‘टाइटेनियम स्पियर’ की खरीद में कठिनाई सामने आ सकती है।.

अधिकारी ने कहा, ‘‘ये विशिष्ट प्रौद्योगिकियां हैं और कोई भी देश इन्हें देने के लिए तैयार नहीं है। यूक्रेन संघर्ष ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया है।’’ भारत अगले साल के अंत तक मानव अंतरिक्ष यान भी हासिल करना चाहता है।

Location: India, Maharashtra, Nagpur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM