खबरे |

खबरे |

एमसीडी चुनाव मतगणना: बीजेपी से आगे निकली आप, कार्यालय में जश्न का माहौल
Published : Dec 7, 2022, 12:37 pm IST
Updated : Dec 7, 2022, 12:37 pm IST
SHARE ARTICLE
MCD election counting: AAP ahead of BJP, celebration in office
MCD election counting: AAP ahead of BJP, celebration in office

पार्टी के एक कार्यकर्ता ने कार्यालय में नीले और पीले रंग के गुब्बारे उड़ाते हुए कहा, “आप’ ही आएगी एमसीडी में, इस बार हमको भरोसा है।”

New Delhi :  दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव मतगणना के रुझानों के बीच आम आदमी पार्टी (आप) कार्यालय में बुधवार सुबह जश्न का माहौल देखा गया। लाउडस्पीकर से देशभक्ति गीत बज रहे हैं और समूचा परिसर रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजा हुआ था। मतगणना में ‘आप’ भाजपा से थोड़ा ही आगे चल रही है। पार्टी के राउज एवेन्यू कार्यालय में मीडियाकर्मियों के लिए एक बड़ा मंच बनाया गया है।

बेचैन लेकिन आशान्वित ‘आप’ कार्यकर्ताओं की नजरें मतगणना के ताजा रुझानों के लिए एलईडी स्क्रीन पर टिकी हैं। वे सोशल मीडिया पर भी नजर रखे हुए हैं और उनमें से कुछ को लगातार ट्वीट करते देखा जा रहा है क्योंकि यहां एमसीडी चुनावों में पार्टी की पहली जीत का जश्न मनाने के लिए कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

पार्टी के एक कार्यकर्ता ने कार्यालय में नीले और पीले रंग के गुब्बारे उड़ाते हुए कहा, “आप’ ही आएगी एमसीडी में, इस बार हमको भरोसा है।”

परिणाम आने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा जनता को संबोधित किए जाने की संभावना है।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए बुधवार को जारी मतगणना में अभी तक आए परिणाम के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 10 और आम आदमी पार्टी (आप) ने छह सीटों पर जीत दर्ज की है।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्ड के लिए चार दिसंबर को मतदान हुआ था। कड़ी सुरक्षा के बीच 42 मतदान केंद्रों पर मतों की गिनती जारी है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM