खबरे |

खबरे |

ईसा मसीह के संदेशों को अपना समाज में प्रेम, सद्भाव फैलाएं: राष्ट्रपति मुर्मू
Published : Apr 8, 2023, 6:21 pm IST
Updated : Apr 8, 2023, 6:21 pm IST
SHARE ARTICLE
Spread the message of Jesus Christ, spread love and harmony in your society: President Murmu
Spread the message of Jesus Christ, spread love and harmony in your society: President Murmu

उन्होंने कहा कि ईसा मसीह के पुनर्जीवन के रूप में मनाया जाने वाला यह खुशी का त्योहार, प्रेम और करुणा का प्रतीक है।

New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को ईस्टर की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी और कहा कि सभी को प्रभु ईसा मसीह के संदेशों को अपनाकर समाज में प्रेम और सद्भाव फैलाना चाहिए तथा राष्ट्र के विकास में योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ईसा मसीह के पुनर्जीवन के रूप में मनाया जाने वाला यह खुशी का त्योहार, प्रेम और करुणा का प्रतीक है। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ईसा मसीह ने सत्य और न्याय के लिए अपने जीवन का बलिदान देकर प्रेम और क्षमा का संदेश दिया। उनका जीवन करुणा और त्याग का अनुपम उदाहरण है।’’

मुर्मू ने कहा, ‘‘आइए हम प्रभु ईसा मसीह के संदेशों को अपनाकर अपने समाज में प्रेम और सद्भाव बढ़ाएं तथा राष्ट्र के विकास में योगदान देने का संकल्प लें।’’ राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक राष्ट्रपति ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। राष्ट्रपति ने एक संदेश में कहा, ‘‘ईस्टर के अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी नागरिकों, विशेष रूप से ईसाई समुदाय के लोगों को अपनी शुभकामनाएं देती हूं।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM