खबरे |

खबरे |

लाल किला में मंगलवार को भारत की कला और प्रौद्योगिकी आधारित ‘प्रकाश-ध्वनि’ शो का होगा उद्घाटन
Published : Jan 9, 2023, 7:10 pm IST
Updated : Jan 9, 2023, 7:10 pm IST
SHARE ARTICLE
India's art and technology based 'Prakash-Dhvani' show will be inaugurated on Tuesday at Red Fort
India's art and technology based 'Prakash-Dhvani' show will be inaugurated on Tuesday at Red Fort

‘यह शो एक अलग ही स्तर का होगा जिसमें कला के साथ देश के प्रौद्योगिकी विकास को भी प्रदर्शित किया जाएगा। शो में भारत और उसकी समृद्ध सांस्कृतिक...

New Delhi ; दिल्ली स्थित ऐतिहासिक लाल किला में मंगलवार को नए ‘प्रकाश एवं ध्वनि’ शो का उद्घाटन होगा जिसमें भारत की सदियों पुरानी कहानी के साथ कला और प्रौद्योगिकी की भी जानकारी दी जाएगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस मौके पर केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी भी मौजूद रहेंगे।

एक आधिकारिक सूत्र ने बताया, ‘‘यह शो एक अलग ही स्तर का होगा जिसमें कला के साथ देश के प्रौद्योगिकी विकास को भी प्रदर्शित किया जाएगा। शो में भारत और उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की कहानी प्रस्तुत की जाएगी। दर्शकों के लिए यह आनंददायक अनुभव होगा।’’

उन्होंने बताया कि यह आयोजन 17वीं सदी में बने स्मारक के ‘नौबत खाना’ के नजदीक किया जाएगा। गौरतलब है कि मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा बनवाया गया लाल किला यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM