खबरे |

खबरे |

कर्नाटक चुनाव : शुरुआती दो घंटों में 8.26 प्रतिशत मतदान
Published : May 10, 2023, 11:35 am IST
Updated : May 10, 2023, 11:35 am IST
SHARE ARTICLE
Karnataka elections: 8.26 per cent voter turnout in first two hours
Karnataka elections: 8.26 per cent voter turnout in first two hours

CM बोम्मई ने विश्वास जताया कि जनता भाजपा को पूर्ण बहुमत से जीत दिलाएगी।

बेंगलुरु : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान के शुरुआती दो घंटों में 8.26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। इसके मुताबिक, सुबह नौ बजे तक तटीय जिले उडुपी में सबसे अधिक 13.28 प्रतिशत जबकि चामराजनगर जिले में सबसे कम 5.75 प्रतिशत मतदान हुआ।

कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हावेरी जिले के शिग्गांव में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। मतदान के बाद बोम्मई ने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर ‘‘कर्नाटक का भविष्य लिखने’’ में योगदान दें।

उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव एक तरफ विकास जबकि दूसरी तरफ झूठे आरोपों के बीच है। CM बोम्मई ने विश्वास जताया कि जनता भाजपा को पूर्ण बहुमत से जीत दिलाएगी।

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM