खबरे |

खबरे |

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू, इस बार किसके सिर सजेगा 'सत्ता' का ताज?
Published : May 10, 2023, 10:40 am IST
Updated : May 10, 2023, 10:40 am IST
SHARE ARTICLE
Voting begins for Karnataka assembly elections
Voting begins for Karnataka assembly elections

कर्नाटक में 224 विधानसभा सीट हैं जहां 5.3 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं।

बेंगलुरु: कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया। मतदाता शाम छह बजे तक अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कर्नाटक के लोगों से राज्य विधानसभा के चुनाव में बड़ी संख्या में मतदान करने का आह्वान किया।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कर्नाटक के लोगों, विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वालों से बड़ी संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के उत्सव को समृद्ध करने का आग्रह करता हूं।’’

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कर्नाटक के लोगों ने एक प्रगतिशील, पारदर्शी और कल्याणकारी सरकार चुनने का फैसला कर लिया है। उन्होंने लोगों से चुनाव में भारी संख्या में मतदान करने की अपील की।

खरगे ने कहा, ‘‘हम बेहतर भविष्य के वास्ते इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अपने पहली बार के मतदाताओं का स्वागत करते हैं।’’

कर्नाटक में 224 विधानसभा सीट हैं जहां 5.3 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं। इनमें से 2.66 करोड़ पुरुष और 2.63 करोड़ महिलाएं हैं। मतगणना 13 मई को होगी। कर्नाटक में 5.71 लाख दिव्यांग, 80 साल या इससे अधिक उम्र के 12.15 लाख और 100 वर्ष की आयु के 16 हजार से ज्यादा मतदाता पंजीकृत हैं।

कर्नाटक में जहां सतारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दक्षिण में अपने इस गढ़ को बरकरार रखते हुए इतिहास रचना चाहती है, वहीं, कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक की सत्ता में वापसी कर मजबूत संदेश देना चाहती है। राज्य में मुख्य रूप से मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की पार्टी जनता दल (सेक्युलर) के बीच माना जा रहा है।

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM