खबरे |

खबरे |

अगले लोकसभा चुनावों में 300 से अधिक सीट जीत कर भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी: शाह
Published : Apr 11, 2023, 5:41 pm IST
Updated : Apr 11, 2023, 5:41 pm IST
SHARE ARTICLE
Amit Shah (फाइल फोटो)
Amit Shah (फाइल फोटो)

भाजपा ने त्रिपुरा में सरकार बनाई और अन्य दो राज्यों में सहयोगी दलों के साथ सत्ता में लौटी।

डिब्रूगढ़(असम) : गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगले साल होने वाले आम चुनावों में देश भर में 300 से अधिक लोकसभा सीट जीतेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाएगी। अमित शाह ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए विश्वास जताया कि पार्टी इस पूर्वोत्तर राज्य में 14 में से 12 सीट पर जीत हासिल करेगी।.

शाह ने कहा, ‘‘2024 के लोकसभा चुनावों में 300 से अधिक सीट पर पार्टी के जीत हासिल करने के साथ नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।’’   कांग्रेस पर प्रहार करते हुए शाह ने कहा, ‘‘पूर्वोत्तर को कभी कांग्रेस का एक गढ़ माना जाता था, लेकिन राहुल गांधी की (भारत जोड़ो) यात्रा के बावजूद पार्टी क्षेत्र के तीन राज्यों में हुए हालिया विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही।’’

हाल में मेघालय,त्रिपुरा और नगालैंड में विधानसभा चुनाव हुए थे। भाजपा ने त्रिपुरा में सरकार बनाई और अन्य दो राज्यों में सहयोगी दलों के साथ सत्ता में लौटी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ब्रिटेन यात्रा के दौरान की गई उनकी विवादास्पद टिप्पणियों का जिक्र करते हुए शाह ने कहा, ‘‘उन्होंने(राहुल ने) विदेशी धरती से भारत का अपमान किया। यदि वह ऐसा करना जारी रखेंगे, तो कांग्रेस का न केवल पूर्वोत्तर से, बल्कि पूरे देश से सफाया हो जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वे प्रधानमंत्री की जितनी निंदा करेंगे, उतना ही अधिक भाजपा आगे बढ़ेगी।’’

शाह ने कहा कि विवादास्पद सशस्त्र बल (विशेषाधिकार) अधिनियम,1958 या आफस्पा को असम के 70 प्रतिशत इलाकों से हटा लिया गया है, जबकि बोडोलैंड और कार्बी आंगलोंग इलाके शांतिपूर्ण हैं तथा पड़ोसी राज्यों के साथ राज्य के सीमा विवाद का समाधान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘पहले, असम को आंदोलन और आतंकवाद के लिए जाना जाता था, लेकिन अब शांति है और लोग बिहू संगीत की धुन पर नृत्य कर रहे हैं।’’ उन्होंने गुवाहाटी में 14 अप्रैल को आयोजित किये जाने वाले एक कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए यह कहा। 

प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी वाले इस कार्यक्रम में 11,000 से अधिक नर्तक-नर्तकी भाग लेंगे।

Location: India, Assam, Dibrugarh

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM