खबरे |

खबरे |

तुनिषा मामले में अभिनेता शीजान खान की जमानत याचिका खारिज
Published : Jan 13, 2023, 6:56 pm IST
Updated : Jan 13, 2023, 6:56 pm IST
SHARE ARTICLE
Actor Sheezan Khan's bail plea rejected in Tunisha case
Actor Sheezan Khan's bail plea rejected in Tunisha case

बताया जाता है कि तुनिषा शर्मा और शीजान खान के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन दोनों हाल में अलग हो गए थे।. शीजान खान को तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए...

पालघर ;  महाराष्ट्र के पालघर जिले की एक अदालत ने सह कलाकार तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए कथित तौर पर उकसाने में गिरफ्तार किए गए अभिनेता शीजान खान की जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आर डी देशपांडे ने 28 वर्षीय शीजान को राहत देने से इंकार कर दिया। शीजान अब न्यायिक हिरासत में हैं। उन्हें 25 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था।

वसई अदालत में शीजान की ओर से अधिवक्ता शैलेंद्र मिश्रा और शरद राय पेश हुए।

तुनिषा के परिवार की ओर से पेश अधिवक्ता तरुण शर्मा ने शीजान को जमानत का विरोध किया। उन्होंने अदालत में तर्क दिया कि शीजान की मां भी इस मामले में शामिल हैं।

अधिवक्ता शर्मा ने कहा कि उन्होंने मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्त के समक्ष एक आवेदन दे कर शीजान की मां को मामले में सहआरोपी बनाए जाने की मांग की है। .

दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने शीजान खान की जमानत संबंधी अपील खारिज कर दी। विस्तृत आदेश बाद में मिलने की उम्मीद है।.

शीजान को उनकी सह-अभिनेत्री तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।.

तुनिषा शर्मा (21) ने शीजान खान के साथ टेलीविजन धारावाहिक ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ में अभिनय किया था। तुनिषा ने वसई के पास एक धारावाहिक के सेट पर 24 दिसंबर को कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी।.

बताया जाता है कि तुनिषा शर्मा और शीजान खान के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन दोनों हाल में अलग हो गए थे।. शीजान खान (28) को तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वसई पुलिस ने 25 दिसंबर को गिरफ्तार किया था।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM