खबरे |

खबरे |

आज देश के हर राज्य को विकास में बराबर प्राथमिकता मिल रही: प्रधानमंत्री मोदी
Published : Sep 14, 2023, 5:54 pm IST
Updated : Sep 14, 2023, 5:54 pm IST
SHARE ARTICLE
Prime Minister Modi
Prime Minister Modi

ऐसा इसलिए है क्योंकि आज विकास में देश के हर राज्य को हर इलाके को बराबर प्राथमिकता मिल रही है।''

कोडातराई (रायगढ़): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आज दुनिया की बड़ी संस्थाएं भारत की सफलता से सीखने की बात कर रही हैं क्योंकि आज देश के हर राज्य को विकास में बराबर की प्राथमिकता मिल रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने रायगढ़ जिले के कोडातराई गांव में बृहस्पतिवार को लगभग 6350 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया तथा शिलान्यास किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सिकल सेल रोग का जांच कराने वाली आबादी के बीच एक लाख सिकल सेल परामर्श कार्डों का भी वितरण किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ''आप सबने देखा कि जी20 सम्मेलन के दौरान बड़े-बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली आए थे। ये सभी भारत के विकास और गरीब कल्याण के प्रयास से प्रभावित होकर गए हैं। आज दुनिया की बड़ी-बड़ी संस्थाएं भारत की सफलता से सीखने की बात कर रही हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि आज विकास में देश के हर राज्य को हर इलाके को बराबर प्राथमिकता मिल रही है।''

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ को लेकर कहा कि हमें मिलकर प्रदेश को आगे बढ़ाना है। उन्होंने छत्तीसगढ़ को देश का ‘पावर हाउस’ करार देते हुए कहा कि जब पावर हाउस अपनी पूरी ताकत से काम करेगा, तभी देश आगे बढ़ेगा।

उन्होंने कहा, ''बीते नौ वर्षों में हमने छत्तीसगढ़ के बहुमुखी विकास के लिए निरंतर काम किया है। उन नीतियों का परिणाम आज हमें यहां दिख रहा है। आज छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार द्वारा हर क्षेत्र में बड़ी योजनाएं पूरी की जा रही हैं। नई-नई परियोजनाओं की नींव रखी जा रही है।''

रेल परियोजनाओं को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई देगी। उन्होंने कहा कि इससे छत्तीसगढ़ के लोगों को सुविधा मिलने के साथ ही यहां रोजगार के नये-नये अवसर उपलब्ध होंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘अमृत काल के अगले 25 वर्षों में हमारा देश तभी विकसित होगा जब प्रत्येक नागरिक विकास प्रक्रिया में समान भागीदारी करेगा। हमें देश की ऊर्जा जरूरतों को भी पूरा करना है पर्यावरण की भी चिंता करनी है।’’ उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में ये कदम राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। 

Location: India, Chhatisgarh, Raigarh

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM