खबरे |

खबरे |

श्रीलंका: सड़क हादसे में भारतीय मूल की ऑस्ट्रेलियाई महिला की मौत, बेटी घायल
Published : Apr 17, 2023, 6:34 pm IST
Updated : Apr 17, 2023, 6:34 pm IST
SHARE ARTICLE
Sri Lanka: Indian-origin Australian woman killed, daughter injured in road accident
Sri Lanka: Indian-origin Australian woman killed, daughter injured in road accident

हेम्मथगामा के दारा वांगुवा में यह हादसा हो गया।

कोलंबो :  भारतीय मूल की एक ऑस्ट्रेलियाई महिला की सोमवार को यहां एक सड़क हादसे में मौत हो गयी और उसकी बेटी समेत दो लोग इस दुर्घटना में घायल हो गये। ‘कोलंबो पेज’ समाचार पोर्टल के अनुसार प्रकाश सरिता देवी (67) दो लोगों के साथ कार से जा रही थीं, तभी हेम्मथगामा के दारा वांगुवा में यह हादसा हो गया।

पुलिस ने कहा कि वट्टला निवासी कार चालक और देवी की 30 वर्षीय बेटी हादसे में घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देवी की पहचान सिडनी, ऑस्ट्रेलिया की नागरिक के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला कि तेज रफ्तार की वजह से कार चालक का उस पर से नियंत्रण खो गया और गाड़ी सड़क से फिसलकर लुढ़कते हुए ढलान से नीचे गिर गयी। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM