खबरे |

खबरे |

Covid-19 Update: पिछले 24 घंटे में सामने आए कोविड-19 के 1,021 नए मामले
Published : May 17, 2023, 12:40 pm IST
Updated : May 17, 2023, 12:40 pm IST
SHARE ARTICLE
सोंकेतिक फोटो
सोंकेतिक फोटो

बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,44,39,965 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई।

New Delhi: भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,021 नए मामले आए हैं जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक दिन पहले 13,037 थी जो बुधवार को घटकर 11,393 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से चार और मरीजों की मृत्यु होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,31,794 हो गई है जिसमें केरल में संक्रमण से मौत की पुष्टि के बाद आंकड़ों में जोड़े गए दो मामले भी शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, नए मामलों के आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4.49 करोड़ (4,49,83,152) हो गई है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल संक्रमितों का 0.03 प्रतिशत है जबकि ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.79 प्रतिशत दर्ज की गई है।

इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,44,39,965 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से देश में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM