खबरे |

खबरे |

कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस ने जारी की पांच उम्मीदवारों की अंतिम सूची
Published : Apr 20, 2023, 12:17 pm IST
Updated : Apr 20, 2023, 12:17 pm IST
SHARE ARTICLE
Karnataka elections: Congress releases final list of five candidates
Karnataka elections: Congress releases final list of five candidates

मतदान 10 मई को होगा जबकि मतगणना 13 मई को होगी।

New Delhi: कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की अपनी छठी और आखिरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने बुधवार देर रात उम्मीदवारों की आखिरी सूची जारी की। इसके मुताबिक, रायचूर विधानसभा क्षेत्र से मोहम्मद सलाम, सिदलघट्टा से बी.वी. राजीव गौड़ा, सीवी रमन नगर से एस. आनंद कुमार, अरकालगुड से एच.पी. श्रीधर गौड़ा और मैंगलुरु शहर (उत्तर) से इनायत अली को उम्मीदवार बनाया गया है।

गौरतलब है कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल जबकि नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 24 अप्रैल है। वहीं, मतदान 10 मई को होगा जबकि मतगणना 13 मई को होगी।

कांग्रेस ने बुधवार शाम चार और उम्मीदावर घोषित किये थे, जिनमें यासिर अहमद खान पठान का नाम भी शामिल है। पठान को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के खिलाफ शिग्गांव विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।

मुख्यमंत्री के खिलाफ पहले मोहम्मद यूसुफ सवानूर को टिकट दिया गया था। सवानूर के स्थान पर पठान को चुनावी मैदान में उतारा गया। कांग्रेस ने अब सभी 224 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM