खबरे |

खबरे |

अमेरिका में ईंधन स्टेशन पर गोलीबारी , आंध्र प्रदेश के युवक की मौत
Published : Apr 21, 2023, 11:44 am IST
Updated : Apr 21, 2023, 11:48 am IST
SHARE ARTICLE
Andhra Pradesh youth killed in firing at fuel station in US
Andhra Pradesh youth killed in firing at fuel station in US

घटना की जांच की जा रही है और मृतक के परिजनों के सूचना दे दी गयी है।

अमरावती : अमेरिका में एक ईंधन स्टेशन पर गोलीबारी में आंध्र प्रदेश के 24 वर्षीय युवक की मौत हो गयी जो वहां परास्नातक की पढ़ाई कर रहा था और ईंधन स्टेशन पर काम करता था। अमेरिका के ओहायो राज्य की पुलिस ने यह जानकारी दी। अमेरिकी पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान साएश वीरा के रूप में की गयी है और यह घटना बृहस्पतिवार को राज्य के कोलंबस मंडल में हुई। मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, वीरा आंध्र प्रदेश का रहने वाला था।

पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘20 अप्रैल 2023 को देर रात 12 बजकर 50 मिनट पर कोलंबस पुलिस अधिकारियों को गोलीबारी की सूचना मिलने पर डब्ल्यू. ब्रॉड स्टेशन भेजा गया। वहां पहुंचने पर अधिकारियों ने साएश वीरा (24) नामक व्यक्ति को घायल अवस्था में पाया। उसे गोली लगी थी।’’उन्होंने बताया कि वीरा को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी मौत हो गयी।  पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और मृतक के परिजनों के सूचना दे दी गयी है।

रोहित यालामंचिली, वीरा के शव को भारत भेजने के लिए निधि एकत्रित करने का अभियान चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि वीरा परास्नातक की पढ़ाई कर रहा था और उसे एच1बी वीजा मिल गया था। वह कुछ ही हफ्तों में ईंधन स्टेशन पर अपनी नौकरी छोड़ने वाला था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM