खबरे |

खबरे |

भारत के हवाई अड्डों का राजस्व अगले वित्त वर्ष तक बढ़कर 3.9 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान
Published : Mar 22, 2023, 12:59 pm IST
Updated : Mar 22, 2023, 12:59 pm IST
SHARE ARTICLE
India's airports revenue expected to reach $3.9 billion by next fiscal
India's airports revenue expected to reach $3.9 billion by next fiscal

वहीं अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रियों की संख्या 5.8 करोड़ से बढ़कर 7.5 करोड़ पर पहुंचने की उम्मीद है।

 New Delhi: भारत में हवाई अड्डों के परिचालकों का राजस्व अगले वित्त वर्ष में 26 प्रतिशत बढ़कर 3.9 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान है। विमानन क्षेत्र की परामर्शदाता कंपनी कापा इंडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। हवाई अड्डों के लिए परिदृश्य पेश करते हुए कापा इंडिया ने कहा कि 2023-24 में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय परिचालन में हवाई यात्री यातायात 39.5 करोड़ होने का अनुमान है। इसमें से, घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 27.5 करोड़ से बढ़कर इस वित्त वर्ष में 32 करोड़ पर पहुंचने का अनुमान है।

वहीं अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रियों की संख्या 5.8 करोड़ से बढ़कर 7.5 करोड़ पर पहुंचने की उम्मीद है। कापा इंडिया ने कहा, ‘‘ऐसा अनुमान है कि 2029-30 तक भारत में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या बढ़कर 70 करोड़ और अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रियों की संख्या 16 करोड़ पर पहुंच सकती है।’’ इसमें कहा गया कि भारत के हवाई अड्डों का राजस्व अगले वित्त वर्ष में 3.9 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान है जो 2022-23 के अनुमान से 26 प्रतिशत अधिक होगा। यह परिदृश्य कापा इंडिया हवाई सम्मेलन में पेश किया गया।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM