खबरे |

खबरे |

नीति निर्माण में महिलाओं का प्रतिनिधित्व अब उल्लेखनीय रूप से बढ़ने वाला है : अनुराग ठाकुर
Published : Sep 23, 2023, 5:36 pm IST
Updated : Sep 23, 2023, 5:36 pm IST
SHARE ARTICLE
Anurag Thakur
Anurag Thakur

उन्होंने कहा कि इस विधेयक के पारित होने से नीति निर्धारण में महिलाओं को प्रतिनिधित्व भी काफी बढ़ने वाला है।

कोयंबटूर (तमिलनाडु): केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को तमिलनाडु के कोयंबटूर में कहा कि 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक' पारित होने से नीति निर्धारण में महिलाओं का प्रतिनिधित्व उल्लेखनीय रूप से बढ़ने वाला है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कथन "यही समय है, सही समय है" का हवाला देते हुए उन्होंने "महिलाओं से आगे आने, अपने सपनों का पीछा करने, अपने आस-पास के अवसरों का लाभ उठाने और 2047 तक भारत को एक विकसित देश की स्थिति तक पहुंचाने का आग्रह किया।" ठाकुर ने कोयंबटूर स्थित पीएसजी कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेज में युवाओं के साथ बातचीत में कहा, ‘‘संसद का विशेष सत्र वास्तव में ऐतिहासिक था, क्योंकि हम नये संसद भवन में चले गये और 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक पारित' हुआ।’’

युवा और खेल मामलों के मंत्री ठाकुर ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें अवसर प्रदान करने के लिये ईमानदारी से प्रयास किये गये हैं। इसका परिणाम स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ रहा है, क्योंकि आज हमारी नारीशक्ति का प्रतिनिधित्व थल सेना, नौसेना और वायुसेना में है।"

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश में 'नारी शक्ति' को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित कर रही है और 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक' के सर्वसम्मति से पारित होने से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा तथा राजनीतिक प्रक्रिया में महिलाओं की और भी अधिक भागीदारी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इस विधेयक के पारित होने से नीति निर्धारण में महिलाओं को प्रतिनिधित्व भी काफी बढ़ने वाला है।

मंत्री ने कहा कि एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में भारत का उदय, अंतरराष्ट्रीय मामलों में भारत का बढ़ता दबदबा और जी-20 की हालिया सफलता पिछले नौ वर्षों में हासिल की गई विकास गति को दर्शाती है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM