खबरे |

खबरे |

पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में बस हादसा, 34 यात्री घायल
Published : Nov 24, 2022, 4:36 pm IST
Updated : Nov 24, 2022, 4:36 pm IST
SHARE ARTICLE
Bus accident in West Bengal's Jhargram, 34 passengers injured
Bus accident in West Bengal's Jhargram, 34 passengers injured

पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर बृहस्पतिवार को एक निजी बस के पलट जाने से उसमें सवार 34 यात्री घायल हो गए।

झाड़ग्राम (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर बृहस्पतिवार को एक निजी बस के पलट जाने से उसमें सवार 34 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि बस पश्चिम मेदिनीपुर में संकरैल के रैगरा से झाड़ग्राम की तरफ वापसी की यात्रा पर थी। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना तब हुई, जब चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

अधिकारी के मुताबिक, घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। उन्होंने बताया कि 15 घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से जख्मी एक यात्री को कोलकाता के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों और राहगीरों ने यात्रियों को बचाने में मदद की। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए दुर्घटना स्थल से गुजरने वाले वाहनों को रोका। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की व्यवस्था की।

पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए सड़कों की खराब स्थिति को कसूरवार ठहराया।

Location: India, West Bengal, Jhargram

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM