खबरे |

खबरे |

सिद्धरमैया ने सोनिया और राहुल गांधी से की मुलाकात
Published : May 26, 2023, 1:42 pm IST
Updated : May 26, 2023, 1:42 pm IST
SHARE ARTICLE
Siddaramaiah met Sonia and Rahul Gandhi
Siddaramaiah met Sonia and Rahul Gandhi

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उप मुख्यमंत्री शिवकुमार और आठ मंत्रियों ने गत 20 मई को शपथ ली थी।

New Delhi: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। सिद्धरमैया सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पहुंचकर कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेताओं से मिले। मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के विस्तार के संदर्भ में पार्टी के नेतृत्व के साथ चर्चा के लिए इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं।

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने कर्नाटक मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के साथ बृहस्पतिवार को विस्तृत चर्चा की थी। सूत्रों ने बताया कि कर्नाटक मंत्रिमंडल में करीब 20 और मंत्रियों को शामिल किये जाने की संभावना है। राज्य मंत्रिमंडल को अंतिम रूप दिये जाने से पहले एक और दौर की चर्चा की जाएगी।

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उप मुख्यमंत्री शिवकुमार और आठ मंत्रियों ने गत 20 मई को शपथ ली थी। हालांकि, मंत्रियों को विभागों का बंटवारा अब तक नहीं किया गया है। कर्नाटक सरकार के मंत्रिमंडल में अधिकतम 34 सदस्य हो सकते हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM