खबरे |

खबरे |

धरने का पांचवा दिन: पहलवानों को मिला खाप पंचायतों का साथ, नरेश टिकैत और जयंत चौधरी ने सरकार पर जमकर दागे सवाल
Published : Apr 27, 2023, 7:13 pm IST
Updated : Apr 28, 2023, 10:14 am IST
SHARE ARTICLE
Fifth day of strike
Fifth day of strike

उन्होंने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में हमे उनपर विश्वास है।

New Delhi: भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ कार्रवाही को लेकर पहलवानों का प्रदर्शन दिल्ली के जंतर मंतर में आज पाचवे दिन भी जारी है. विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक समेत कई खिलाड़ी रविवार (23 अप्रैल) से लगातार धने पर बैठे है। यहां कई नेता उनके पक्ष में कार्रवाही की मांग कर रहे है। 

इसी बीच अब किसान नेता राकेश टिकैत के भाई नरेश टिकैत ने भी जंतर मंतर पहुंचे और देश के पहलवानो से मिले, मामले में उन्होंने कहा कि एक वर्ग या फिर एक राज्य नहीं बल्कि पूरा देश इनके साथ है. उन्होंने कहा कि हमारे देश की लड़कियां अपने मान-सम्मान के लिए लड़ाई लड़ रही है ये छोटी बात नहीं है। 

उन्होंने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में हमें उनपर विश्वास है, पर अगर किसी पर इस तरह का आरोप लगा है तो उसे अब तक इस्तीफा दे देना चाहिए था।  पर सरकार जिद्दी है। इन मामलो में जल्द से जल्द सुनवाई होनी चाहिए। आखिर ऐसी नौबत क्यों आ रही है। ये कोई राजनीती नहीं है ये देश कि बेटियों के मान-सम्मान की बात है। 

 यौन उत्पीड़न मामलों में तुरंत FIR होनी चाहिए : जयंत चौधरी
 

RND के चीफ जयंत चौधरी भी आज जंतर मंतर पहुंचे , मामले में जयंत चौधरी ने कहा कि देश के इतने बड़े खिलाडी आज इंसाफ मांग की कर रहे हैं जो कि देश के लिए मेडल जीत कर लाते है। यौन उत्पीड़न का अगर कोई आरोप लगता है तो इस पर तुरंत FIR होगी ये कानून कहता है, कोई भी पुलिस अधिकार इस पर FIR करने से इंकार नहीं कर सकता।  सरकार  को इस मामले में गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। ये पुरे देश के युवावों के आइकॉन है और अगर ये यौन उत्पीड़न का इतना बड़ा आरोप लगा रहे हैं तो हम इसे अनदेखा नहीं कर सकते। 

ये लोग जनवरी में भी आगे आये थे और फिर दुबारा आज लड़ाई लड़ रहे है, मेरा लोगो से अपील है कि आप इनका साथ दें। ऐसा कोई कानून नहीं है कियौन उत्पीड़न मामले में पुलिस पहले जाँच करेगी और फिर FIR दर्ज करेगी। यौन उत्पीड़न मामले में  FIR पहले दर्ज होनी चाहिए। 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान

बता दें कि मामले अब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान भी सामने आया है उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़ी रही है। हमारे लिए खेल प्राथमिकता है, जिसके साथ हम कोई समझौता नहीं करेंगे। 
 

 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM