खबरे |

खबरे |

दोषी किसी भी दल से जुड़े हों, कार्रवाई होनी चाहिए : ममता बनर्जी ने पहलवानों के धरने पर कहा
Published : Apr 28, 2023, 7:14 pm IST
Updated : Apr 28, 2023, 7:14 pm IST
SHARE ARTICLE
फाइल फोटो
फाइल फोटो

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने का आज छठा दिन है।

New Delhi: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यहां प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का समर्थन करते हुए शुक्रवार को कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पहलवान धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।

‘रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न और डराने-धमकाने का आरोप लगाने वाले पहलवानों ने 23 अप्रैल से एक बार फिर अपना आंदोलन शुरू किया है। प्रदर्शनकारी पहलवान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हम सभी को प्रदर्शनकारी पहलवानों के साथ खड़ा होना चाहिए। वे एक स्वर में बोल रहे हैं। हमारे खिलाड़ी हमारे देश का गौरव हैं। वे चैंपियन हैं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, चाहे वे किसी भी दल से संबंध रखते हों। न्याय होना चाहिए। सत्य की जीत होनी चाहिए।’’

पार्टी सूत्रों ने बताया कि लोकसभा सदस्य डोला सेन के नेतृत्व में तृणमूल सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल शाम को पहलवानों से मुलाकात करेगा।.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM