खबरे |

खबरे |

Indian Navy News: भारतीय नौसेना ने बंधक बनाए गए ईरानी पोत और 23 पाकिस्तानियों को बचाया
Published : Mar 30, 2024, 10:17 am IST
Updated : Mar 30, 2024, 10:17 am IST
SHARE ARTICLE
Indian Navy rescues hijacked Iranian ship and 23 Pakistanis News In Hindi
Indian Navy rescues hijacked Iranian ship and 23 Pakistanis News In Hindi

मिली जानकारी के अनुसार भारतीय नौसेना  समुद्री लुटेरों के खिलाफ 12 घंटे से ज्यादा समय तक चले ऑपरेशन के बाद इन्हें बचाया गया.

Indian Navy rescues hijacked Iranian ship and 23 Pakistanis News In Hindi: भारतीय नौसेना ने अरब सागर में 'बंधक' बनाए गए मछली पकड़ने वाले  ईरानी पोत ‘‘अल कंबर'' (Al-Kambar) और उसके चालक दल के सदस्यों के रूप में कार्यरत 23 पाकिस्तानी नागरिकों को समुद्री लुटेरों से बचाया है। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय नौसेना  समुद्री लुटेरों के खिलाफ 12 घंटे से ज्यादा समय तक चले ऑपरेशन के बाद इन्हें बचाया गया.

नौसेना के प्रवक्ता की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार भारतीय नौसेना की विशेषज्ञ टीमें मछली पकड़ने वाले पोत की गहन जांच कर रही हैं ताकि मछली पकड़ने के काम को फिर से शुरू करने के लिए उसे सुरक्षित क्षेत्र में ले जाया जा सके। बयान में कहा गया, "भारतीय नौसेना क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

भारतीय नौसेना ने शुक्रवार देर शाम कहा था कि वह अगवा किए गए मछली पकड़ने वाले पोत को बचाने के लिए एक अभियान में लगी है जिस पर कथित तौर पर नौ सशस्त्र समुद्री डाकू और उसके चालक दल सवार हो गए हैं।

नौसेना ने कहा कि जहाज को बृहस्पतिवार को रोक लिया गया। इसमें कहा गया, ‘‘आईएनएस सुमेधा ने शुक्रवार तड़के एफवी ‘अल कंबर’ को रोका और बाद में आईएनएस त्रिशूल भी इसमें शामिल हो गया...।’’  घटना के समय मछली पकड़ने वाला पोत सोकोट्रा से लगभग 90 समुद्री मील (एनएम) दक्षिण पश्चिम में था और ‘‘बताया गया है कि सशस्त्र समुद्री लुटेरे उस पर सवार थे।’’

(For more news apart fromIndian Navy rescues hijacked Iranian ship and 23 Pakistanis News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM