खबरे |

खबरे |

Bharat Ratna News: राष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्रियों नरसिम्हा राव, चरण सिंह और दो अन्य को भारत रत्न से किया सम्मानित

By : DISHANT

Published : Mar 30, 2024, 12:30 pm IST
Updated : Mar 30, 2024, 12:30 pm IST
SHARE ARTICLE
President honored four personalities with Bharat Ratna news in hindi
President honored four personalities with Bharat Ratna news in hindi

वहीं समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Bharat Ratna News in hindi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को चार हस्तियों को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, भारत रत्न से सम्मानित किया। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन को मरणोपरांत शामिल किया गया है। लाल कृष्ण आडवाणी को 31 मार्च को उनके घर पर भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रपति भवन में आज हुए कार्यक्रम में चार शख्सियतों के परिवारों को यह सम्मान मिला. नरसिम्हा राव के बेटे पीवी प्रभाकर राव, चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी, कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर और एमएस स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव को राष्ट्रपति से सम्मान मिला।

केंद्र ने इस साल 5 हस्तियों को भारत रत्न पुरस्कार देने की घोषणा की थी. 2014 में सत्ता संभालने के बाद मोदी के कार्यकाल में मदन मोहन मालवीय, अटल बिहारी वाजपेयी, प्रणब मुखर्जी, भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख को यह सम्मान मिल चुका है. 2024 की 5 हस्तियों को मिलाकर यह सम्मान पाने वालों की संख्या 53 हो गई है।

.

वहीं समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

.

(For more news apart from President honored four personalities with Bharat Ratna News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM