खबरे |

खबरे |

जून में चाय उत्पादन 3.7 प्रतिशत घटकर 13.78 करोड़ किलोग्राम
Published : Jul 30, 2023, 11:20 am IST
Updated : Jul 30, 2023, 11:20 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

उत्तर भारत के अन्य प्रमुख उत्पादक राज्य पश्चिम बंगाल ने इस साल जून में चार करोड़ 26.4 लाख किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ।

कोलकाता: इस साल जून में चाय उत्पादन सालाना आधार पर 3.7 प्रतिशत घटकर 13.78 करोड़ किलोग्राम रह गया है। जून 2022 में यह आंकड़ा 14.31 करोड़ किलोग्राम था।

चाय बोर्ड के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन महीने के दौरान उत्तर भारत में 10 करोड़ 97 लाख किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ, जबकि दक्षिण भारत में उत्पादन मात्रा दो करोड़ 81.5 लाख किलोग्राम थी। उत्तर भारत में, असम में जून 2023 में छह करोड़ 35 लाख किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ, जबकि जून 2022 में यह आंकड़ा 51.6 लाख किलोग्राम था।

उत्तर भारत के अन्य प्रमुख उत्पादक राज्य पश्चिम बंगाल ने इस साल जून में चार करोड़ 26.4 लाख किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ। भारतीय चाय संघ (आईटीए) के सूत्रों ने कहा कि उत्पादन मात्रा में गिरावट का कारण प्रतिकूल मौसम का होना और बागानों में कीटों के हमले का होना है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM